मंगलवार, 23 नवंबर 2021

पीएफ काटते समय अपनाई जाने वाली कंडीशन कौन कौन सी है । Basic Condition for PF Calculation 2021

 पीएफ गणना से सम्बंधित जानकारी

पीएफ की केलकुलेशन कैसे की जाती है या पीएफ काटते समय अपनाई जाने वाली कंडीशन कौन कौन सी है:-

Note: कॉलम A से लेकर G तक आपकी Payslip में मेंशन मिलेगा।  

Payslip-1

पहली कंडीशन:  इसमें नियोक्ता का पंजीकरण पीएफ कार्यालय में नहीं हुवा है जिस वजह से नियोक्ता कर्मचारियों का पीएफ काटने के लिए बाध्य नहीं है! या ये कहे की नियोक्ता के पास अभी पीएफ में पंजीकरण के लिए पात्रता नहीं है। 

   

Payslip-2

दूसरी कंडीशन: इस कंडीशन में नियोक्ता का पंजीकरण तो हो चुका है लेकिन कर्मचारी की पीएफ सेलरी यानि बेसिक + डीए सेलरी 15 हजार से कम है।

 

Payslip-3

तीसरी कंडीशन: नियोक्ता पंजीकृत है, एवं पीएफ सेलरी से भी अधिक बेसिक + डीए  15 हजार (PF Wage Ceiling) से अधिक होने पर भी पीएफ काट रहा है! यहाँ पर नियोक्ता कर्मचारियों का अधिकतम पीएफ जमा कर रहे होते है।

Payslip-4

चौथी कंडीशन:  नियोक्ता पंजीकृत है, लेकिन नियोक्ता बेसिक + डीए निर्धारित वेतन सीमा पर ही अर्थात 15 हजार पर पीएफ काट रहा है, जबकि बेसिक + डीए 20 हजार है ! यहाँ पर नियोक्ता कंपनी की लागत को कम करने के लिए ऐसा कर रहे होते है।

 

 

सारणी 2 – आइये कर्मचारी एवं नियोक्ता के अंशदान दोनों को समझते है:-

Note: सारणी 2 को समझने के लिए पहले सारणी 1 की Condition को अवश्य पढ़ ले।

 

Table A - पीएफ सैलरी जिसमे आपका पीएफ केलकुलेट होगा।

Table B - कर्मचारियों कि सेलरी से काटा जाने वाला 12% अंशदान।

Table C - नियोक्ता का 12% में से 3.67% अंशदान जो पीएफ खाते में जमा किया जाता है।

Table D - नियोक्ता का 12% में से 8.33 % अंशदान जो पेंशन खाते में जमा किया जाता है।

Table E - कर्मचारियों के खाते में जमा किये जाने वाला अंशदान 12% + 3.67% = 15.67%

Table F - नियोक्ता का 8.33 % अंशदान जो पेंशन खाते में जमा किया जाता है।

Table G - कर्मचारी एवं नियोक्ता दोनों का अंशदान 12% + 3.67% + 8.33% = 24%

 

 

 

 

 

गुरुवार, 18 नवंबर 2021

क्या करे अगर 2 UAN बन जाये तो? या फिर जिस UAN अकाउंट में KYC नहीं हुई है उसका पीएफ नहीं निकल रहा है तो?

  

भविष्य निधि / पीएफ फण्ड / PF / EPF / EPFO / Employee  Provident  Fund  / UAN (Universal Account Number)


पीएफ क्या होता है? What is PF?

पीएफ एक  सोशल सिक्योरिटी है, जिसमे किसी स्थापना चाहे वो सरकारी हो, गैर सरकारी हो या फिर NGO  उसमे कार्य करने वाले कर्मचारीयो के भविष्य से जुडी एक भविष्य निधि योजना है। जिसका संचालन एवं निगरानी केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है ।

 

PF से जुड़े कुछ अन्य नाम

PF - Provident Fund - भविष्य निधि

EPF – Employees Provident Fund – कर्मचारी भविष्य निधि

EPFO - Employees Provident Fund Organization - कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

 

क्या करे अगर 2 UAN  बन जाये तो? या फिर जिस UAN अकाउंट में KYC नहीं हुई है उसका पीएफ नहीं निकल रहा है तो?

अगर आपके 2 UAN  बन जाये तो आपको ये देखना होगा कि किस UAN में KYC हुई है यानि कौन से UAN  में आपका आधार कार्ड, पेन कार्ड और बैंक अकाउंट लिंक है / सीडिंग हुई है ।  उसके बाद आपके पास 2 विकल्प है :


पहला विकल्प: आपको ऑफ़लाइन पीएफ ट्रांसफर फॉर्म संख्या 13 भरकर वर्तमान नियोक्ता से सत्यापित करवाकर पीएफ कार्यालय में जमा कराना होगा ।

दूसरा विकल्प: आप ऑफलाइन पीएफ निकासी फॉर्म/Withdrawal Form  भरकर पुराने नियोक्ता से सत्यापित करवाकर पीएफ कार्यालय में जमा करा सकते है । और साथ में पीएफ विभाग को उस UAN को निष्क्रिय/डीएक्टिवेट करने की एप्लीकेशन जरूर दे।   

 

भविष्य निधि के क्या क्या फायदे है? What are the benefits
 of provident fund?

व्याज (PF Interest) : भविया निधि में वार्षिक व्याज लगभत 8.5  प्रतिशत तक मिलता है। जो भविष्य निधि द्वारा साल के समाप्त हो जाने पर निर्धारित किया जाता है।

नियोक्ता का अंश (Employer Contribution): पीएफ में कर्मचारी के अंशदान के बराबर ही नियोक्या का अंशदान भी जमा होता है । जो कि बेसिक सेलरी + डीए का 12% होता है ।

रिटायरमेंट पेंशन (Retirement Pension): 58 वर्ष के पश्चात् जिन कर्मचारियों का अंशदान 10 वर्ष या अधिक होता है, पीएफ कार्यालय उन लोगो को पेंशन की पात्रता के लिए घोषित कर देता है ।

फॅमिली पेंशन (Family Pension): अकस्मात् मृत्यु के पश्चात् कर्चारियों के परिवार को भविष्य निधि द्वारा मासिक पेंशन दी जाती है जिसे फेमिली पेंशन भी कहा जाता है ।

इनकम टेक्स में छूट (Income Tax Exemption): करदाता को इनकम टेक्स में सेक्शन 80C के प्रावधान में 1.5 लाख तक की छूट मिलती है ।

पीएफ लोन (PF Loan): पीएफ कार्यालय द्वारा कम से कम 3 वर्ष अंशदान के पश्चात् कर्मचारियों के लिए लोन की सुविधा भी दी जाती है । जैसे शिक्षा के लिए लोन, शादी के लिए लोन, घर बनवाने के लिए लोन, घर को रिपेयर करने के लिए लोन इत्यादि कार्यो को पूरा करने लिए लिए लोन भी दिया जाता है ।  प्रत्येक लोन के लिए पीएफ कार्यालय द्वारा कुछ दिशा निर्देश दिए गए है जिन्हे पूरा करना आवशयक है।

 

 कर्मचारी एवं नियोक्ता के अंशदान चार्ट

PARTICULERS  

EMPLOYEES  

EMPLOYER  

TOTAL  

PF AC

12%

3.67%

15.67%

PENSION AC

0

8.33%

8.33%

Admin Charges

 0

1%

1%

TOTAL

12%

13%

25%

 

   

FAQs:

(a)   पीएफ मेंबर से जुड़े कुछ प्रश्न:        

प्रश्न: किसी कर्मचारी का पीएफ कितना कटता है?

उत्तर: कर्मचारी का पीएफ उसकी बेसिक + डीए सेलरी का 12% कटता है।

 

प्रश्न : क्या पीएफ कम कटवा सकते है?

उत्तर:  नहीं, पीएफ केंद्र सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा के लिए बनाई गई है । जिसका लाभ पीएफ मेंबर सेवा छोड़ने / रिटायरमेन्ट के बाद प्राप्त करता है ।

 

प्रश्न : हमें पीएफ नहीं कटवाना तो क्या करना चाहिए?

उत्तर:  इसका जवाब है, पीएफ विभाग द्वारा कुछ शर्ते एवं दिशानिर्देश है जैसे कि

पहली:  स्थापना के लिए कर्चारियों कि संख्या 10 एवं 20 है और उसे पीएफ विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है तभी उस स्थापना में कर्चारियों का पीएफ कट सकता है।

दूसरी: अगर कर्मचारी का बेसिक + डीए सेलरी 15 हजार से अधिक है तो पीएफ नियोक्ता पर निर्भर करता है या कर्मचारी और नियोक्ता दोनों कि आपसी सहमति पर निर्भर करता है।

तीसरी: अगर कोई कर्मचारी नई स्थापना में ज्वाइन करता है एवं उसका पीएफ पिछली कंपनी में भी कट रहा होता है तो वर्तमान नियोक्ता उस कर्मचारी का पीएफ काटने के लिए बाध्य है! इसके लिए कर्चारी को फॉर्म संख्या 11 को भरकर वर्तमान नियोक्ता को देना होता है ।

 

प्रश्न : पीएफ निकालने के लिए कौन सा फॉर्म होता है ? क्या वर्तमान में हम ऑनलाइन पीएफ निकाल सकते है ।

उत्तर:  पीएफ निकालने के लिए फॉर्म नंबर 19 एवं पीएफ पेंशन निकलने के लिए फॉर्म नंबर 10C होता है । वर्तमान में पीएफ ऑनलाइन निकाला जा सकता है बशर्ते UAN अकॉउंट की पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक अकाउंट से KYC हुई हो । लेकिन निष्क्रिय पीएफ खाता अर्थात जो पीएफ खाता काफी पुराने है और उनमे पीएफ जमा नहीं हो रहा है और ऐसे UAN जिनकी केवाईसी नहीं हुई है तो उन्हें ऑफलाइन फॉर्म पीएफ विभाग में जमा कराना होता है।

 

प्रश्न : क्या पेंशन अंशदान पर व्याज मिलता है?

उत्तर:  नहीं, पेंशन पर कोई व्याज नहीं मिलता।

 

प्रश्न : पीएफ पर ब्याज कितना मिलता है?

उत्तर:  पीएफ पर ब्याज साल ने अंत में निर्धारित किया जाता है, वर्तमान वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दर 8.5% है।

 


FAQs:

(b)   नियोक्ता से जुड़े कुछ प्रश्न

प्रश्न: कंपनी को पीएफ में रजिस्ट्रेशन कब कराना चाहिए?        

उत्तर:  पीएफ एक्ट के अनुसार 20 कर्मचारी होने पर कंपनी को पीएफ में पंजीरकण कराना आवश्यक है ! 20 से कम कर्मचारियों वाली स्थापना पंजीकरण कराने के लिए बाध्य नहीं है, लेकिन ऐसी कंपनियां इससे कम कर्मचारी होने पर 10 कर्मचारियों के साथ वोलंटरी पंजीकरण करा सकती है।

 

प्रश्न: कंपनी पीएफ में पंजीकृत है लेकिन कर्मचारी अभी 10 से कम है तो क्या पीएफ काटना अनिवार्य है?

उत्तर:  हाँ, पीएफ में पंजीकरण करने के बाद पीएफ काटना अनिवार्य है।

 

प्रश्न: कंपनी में एक भी कर्मचारी नहीं है तो पीएफ से सम्बंधित क्या निर्देश है?

उत्तर:  कंपनी में कर्मचारी न होने कि स्थिति में पीएफ A/c 2 में 75/- रूपये का एडमिस्ट्रेशन चार्जेज का चालान जमा करना आवश्यक है।




 

Follow

Know More

पीएफ काटते समय अपनाई जाने वाली कंडीशन कौन कौन सी है । Basic Condition for PF Calculation 2021

  पीएफ गणना से सम्बंधित जानकारी पीएफ की केलकुलेशन कैसे की जाती है या पीएफ काट ते  समय अपनाई जाने वाली कंडीशन कौन कौन सी है:- Note : कॉल...

Get New Updates