मंगलवार, 9 नवंबर 2021

उधोग आधार / उद्यम पंजीकरण के लिए आवेदन कैसे करे ! How to Apply for Udyog Aadhar / Enterprise Registration.

उद्यम पंजीकरण या उद्यम पंजीकरण ज्ञापन संख्या या यूआरएम संख्या 

भारत में छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए एमएसएमई मंत्रालय (Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises), भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली एक विशिष्ट पहचान संख्या है। इसे बिजनेस आधार नंबर कहा जा सकता है।


उद्यम पंजीकरण  संख्या या Udyam Registration Memorandum Number या URM नंबर होने से आप अपने व्यवसाय विभिन्न सरकारी लाभों का आवेदन या दावा  कर सकते हैं जिनमें मूलभूत निम्न लाभ शामिल हैं।

वित्तीय लाभ: ऋण, छूट, क्रेडिट गारंटी, रियायतें, आदि।

विपणन लाभ: स्थानीय/अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी, विक्रेता विकास कार्यक्रम, निविदा  छूट (TENDER) आदि।

परिचालन/संगठनात्मक लाभ: कर लाभ, विवाद समाधान, प्रशिक्षण, प्रमाणन आदि।

अन्य लाभ: सरकार से विभिन्न सब्सिडी, बिजली बिल में रियायत, प्रतिपूर्ति और योजनाएं प्राप्त करें।

 

एमएसएमई MSME के प्रकार: इनकी मुख्यता तीन श्रेणियाँ हैं

माइक्रो या सूक्ष्म उद्योग : सूक्ष्म उद्योग सबसे छोटी संस्था है. इस विनिर्माण व्यापार के अंतर्गत संयंत्र और मशीनरी में कम से कम 1 करोड़ तक का निवेश कर सकते है जिसका टर्नओवर 5 करोड़ होना चाहिए।

लघु उद्योग : इसके अंतर्गत छोटे विनिर्माण उद्योग के लिए संयत्र और मशीनरी में 10 निवेश कर सकते है, जिसका टर्नओवर कम से कम 50 करोड़ होना चाहिए।

मध्यम उद्योग : मध्यम विनिर्माण उद्योग के लिए संयत्र और मशीनरी में 20 करोड़ का निवेश कर सकते है जिसका टर्नओवर कम से कम 100 करोड़ होना चाहिए। 

 

उद्यम पंजीकरण के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

कोई भी व्यवसाय स्वामी, प्रोपराइटर, पार्टनर, प्राइवेट लिमिटेड, ट्रस्ट, आदि, जो भारत में एक कानूनी व्यवसाय इकाई का मालिक है। पहले केवल निर्माता और सेवा प्रदाता ही आवेदन कर सकते थे। अब थोक और खुदरा व्यापारी भी उद्यम पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

कैसे पंजीकृत करें?

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किये गए पोर्टल या लिंक https://udyamregistration.gov.in/Government-India/Ministry-MSME-registration.htm पर जाये एवं दिए गए निर्देश के अनुसार आधार संख्या, मालिक का नाम इत्यादि  सभी फिल्ड को भरने के बाद OTP सत्यापन के साथ आवेदन जमा कर दे और बाद में एमएसएमई प्रमाणपत्र आपको  विभाग द्वारा ईमेल के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

 

नोट: उद्यम पंजीकरण निःशुल्क है पंजीकरण प्राप्त करने के लिए किसी भी सलाहकार को पंजीकरण शुल्क का भुगतान न करें। उधोग आधार से सम्बंधित निशुल्क सलाह लेने के लिए हमसे (पहाड़ी कंसल्टेंट) संपर्क करे !







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आप किस विषय पर और अधिक जानकारी पाना चाहते है, हमें कमेंट करके बताये !

Follow

Know More

पीएफ काटते समय अपनाई जाने वाली कंडीशन कौन कौन सी है । Basic Condition for PF Calculation 2021

  पीएफ गणना से सम्बंधित जानकारी पीएफ की केलकुलेशन कैसे की जाती है या पीएफ काट ते  समय अपनाई जाने वाली कंडीशन कौन कौन सी है:- Note : कॉल...

Get New Updates